बंगाल : अपराधी और उसकी मां की हत्या

कोलकाता, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में कथित तौर पर असामाजिक गतिविधियों में कथित तौर पर संलिप्त एक व्यक्ति और उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया गया।

हुगली जिले के चुचुरा निवासी गोपाल मजुमदार (32) की शनिवार रात गुस्साए स्थानीय लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। जब आरोपी की मां ने इसमें इस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उसकी भी बुरी तरह पिटाई की गई, और उसकी मौत हो गई।

गोपाल और उसकी मां के शव रविवार को पास के एक नाले से बरामद किए गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोपाल तस्करी और जबरन वसूली जैसी कई असामाजिक गतिविधियों में शामिल था और उसे इस तरह की गतिविधियों के लिए कई बार गिरफ्तार किया जा चुका था।

स्थानीय लोगों ने कहा,”वह कई बार जेल जा चुका था। शायद, स्थानीय लोग उसके कृत्यों से तंग आ चुके थे, जिस वजह से उन्होंने उसे मार डाला।”

पुलिस ने बताया कि गोपाल के खिलाफ हत्या सहित कई मामले दर्ज थे।

हुगली पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने कहा, “गोपाल को 2015 में गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उसे कुछ महीने पहले जमानत पर रिहा किया गया था।”

गोपाल और उसकी मां की हत्या मामले में संदिग्ध ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

त्रिपाठी ने कहा,”हम हत्या की जांच कर बयान दर्ज कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493