धौनी के एकदिवसीय में 9,000 रन पूरे

मोहाली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धौनी ने रविवार को पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ चल रहे तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान एक और उपलब्धि हासिल कर ली।

धौनी ने मैच के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ने के साथ अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय करियर में अपने 9,000 रन पूरे कर लिए। धौनी ने करियर के 278वें मैच में यह कारनामा किया।

ऐसा करने वाले वह दुनिया के 17वें बल्लेबाज और तीसरे विकेटकीपर/बल्लेबाज बने। उनसे पहले यह उपलब्धि श्रीलंका के कुमार संगकारा और आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के नाम थी।

धौनी 9,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हो गए। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम यह उपलब्धि है।

धौनी ने एकदिवसीय करियर में अब तक नौ शतक लगाए हैं और मोहाली में लगाया गया अर्धशतक उनका 61वां अर्धशतक है। देखना यह होगा कि वह इसे शतक में बदल पाते हैं या नहीं। इतना ही नहीं धौनी ने इसी मैच की 27वीं ओवर के पांचवें गेंद पर छक्का जड़ने के साथ एकदिवसीय में सर्वाधिक छक्का जड़ने के मामले में तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।

यह छक्का धौनी के एकदिवसीय करियर का 196वां छक्का रहा। धौनी अब भारत के लिए एकदिवसीय में सर्वाधिक छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। तेंदुलकर के नाम अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय में 195 छक्के हैं। शाहिद अफरीदी 351 छक्कों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493