उप्र : जमीनी विवाद में निशक्त की गला रेतकर हत्या

रामगांव थाना अंतर्गत झिंगहा गांव निवासी फजलुर्रहमान उर्फ मुंशी (55) पुत्र मुख्तार दोनों पैर से निशक्त था। शादी नहीं हुई थी, जिसके चलते वह अपने भाई मिज्जन के साथ रहकर गुजर-बसर कर रहा था। प्रतिदिन की तरह रात को फजलुर्रहमान ने खाना खाया और घर के बरामदे में सो गया। इसी रात उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई।

सुबह काफी देर तक फजलुर्रहमान के न जगने पर मिज्जन उसे जगाने पहुंचा तो बरामदे में चारों तरफ खून फैला हुआ था। इस पर वह चीख पड़ा। परिवार व गांव के लोग इकट्ठा हो गए। घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर रामगांव थानाध्यक्ष संजय मिश्रा भी दलबल के साथ गांव पहुंचे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई मिज्जन ने लौकना गांव निवासी जैनुल व सहाबुद्दीन को नामजद करते हुए तहरीर दी है। तहरीर में मिज्जन ने कहा है कि दोनों फजलुर्रहमान की पांच बीघा जमीन को हड़पने की साजिश में थे। इसको लेकर बीते दिनों विवाद हुआ था।

दोनों युवकों ने फजलुर्रहमान को जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन विवाद शांत होने के बाद फजलुर्रहमान सामान्य तरीके से रह रहा था। मिज्जन का कहना है कि धमकी देने वालों युवकों ने ही उसके भाई को मौत के घाट उतारा है।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि फजलुर्रहमान के हिस्से में पांच बीघा जमीन थी। उसके परिवार में कोई नहीं था, जिसके चलते बीते सप्ताह फजलुर्रहमान ने मिज्जन के दो पुत्रों के नाम आधी-आधी जमीन का बैनामा कर दिया था।

जांच के दौरान पता चला है कि फजलुर्रहमान की पांच बीघा जमीन पर जैनुल और सहाबुद्दीन करना चाहते थे। पहले भी कब्जे की कोशिश कर चुके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493