उप्र : आरपीएफ जवान पत्नी का गला रेत खुद फांसी लगाई

मूल रूप से बिजनौर निवासी 23 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह एक वर्ष पूर्व ही आरपीएफ में चयनित हुआ था। बीते मार्च माह में पुष्पेंद्र की शादी टांडा निवासी प्रियंका सिंह से हुई थी। पति-पत्नी दोनों आलमबाग के टेढ़ी पुलिया स्थित सरकारी आवास में रह रहे थे। शनिवार रात पति और पत्नी में आपस में झगड़ा हो गया, जिसके बाद पुष्पेंद्र ने चाकू से प्रियंका का गला रेतकर हत्या कर दी।

पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद वह खुद भी फांसी के फंदे से लटक गया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों को मृत पाया।

एसओ आलमबाग ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है व मामले की जांच की जा रही है।

वारदात करने से पहले पुष्पेंद्र ने अपने पिता के फोन पर मैसेज किया था। पुष्पेंद्र ने मैसेज में लिखा, “पापा मैं गांव आना चाहता हूं लेकिन प्रिया आने से मना कर रही है। इसलिए अब न मैं रहूंगा न प्रियंका रहेगी।” बेटे का मैसेज पाकर पिता ने रेलवे पुलिस लखनऊ से संपर्क किया, जिसके बाद आलमबाग पुलिस को घटना की जानकारी मिली।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो प्रियंका का शव जमीन पर पड़ा था और गला रेता हुआ था, जबकि पुष्पेंद्र का शव साड़ी के सहारे लटक रहा था। पुलिस ने मौके से खून से सना चाकू भी बरामद किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493