भोपाल में प्लास्टिक कारखाने में भीषण आग

भोपाल, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हनुमानगंज इलाके में स्थित प्लास्टिक कारखाने में सोमवार सुबह लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है। दमकल की 15 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।

अग्निशमन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, हनुमानगंज के कबाड़खाना क्षेत्र के प्लास्टिक कारखाने में सुबह लगभग चार बजे आग लग गई। इस आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने में 15 गाड़ियां लगी हुई हैं, मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग पहले एक कारखाने में लगी थी फिर वह प्लास्टिक गोदाम की ओर भी बढ़ गई।

वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग आज सुबह दो से तीन बजे के बीच लगी। पहले आग को आसानी से बुझाया जा सकता था, मगर उनके घरों में पानी ही नहीं था। दमकल विभाग को सूचना दी गई लेकिन गाड़ियां दो घंटे देरी से घटनास्थल पर पहुंची।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493