हेमिल्टन ने जीता अमेरिकी ग्रां प्री खिताब

ऑस्टिन, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। फॉर्मूला-1 टीम मर्सिडीज के ब्रिटिश चालक लुइस हेमिल्टन ने ऑस्टिन में हुए अमेरिकी ग्रां प्री रेस जीत ली है।

इस जीत के साथ ही वह एफ-1 ड्राइवर लीडरबोर्ड में सात अंक आगे बढ़ गए हैं। हालांकि, रोसबर्ग अब भी शीर्ष पर हैं।

रोसबर्ग को अमेरिकी ग्रां प्री में दूसरा स्थान हासिल हुआ, वहीं आस्ट्रेलिया के रेड बुल के चालक डेनियल रिकियाडरे तीसरे स्थान पर रहे।

इससे पहले, रविवार को हेमिल्टन ने इस रेस में पोल पोजिशन हासिल की थी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, यह हेमिल्टन के करियर की 50वीं जीत है और वर्तमान सत्र की सातवीं जीत, वहीं टेक्सास सर्किट में उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है।

पिछले पांच साल में हेमिल्टन ने पांचवी बार ग्रां प्री खिताब अपने नाम किया है।

अमेरिकी ग्रां प्री में मिली जीत के साथ ही हेमिल्टन ने कुल 305 अंक हासिल कर लिए हैं और एफ-1 ड्राइवर लीडरबोर्ड में शीर्ष पर काबिज रोसबर्ग के 331 अंक हैं।

इस रेस में फेरारी के चालक सेबास्टियन विटल चौथे स्थान पर रहे, वहीं स्पेन के फर्नादो अलोंसो को पांचवां स्थान हासिल हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493