बिहार में सपा नेता को गोली मारी

सीवान, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष रबिबुर रहमान उर्फ राजू को गोली मार दी।

उन्हें घायल अवस्था में सीवान के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शहर के सिसवन ढाला के समीप रविवार की रात अपराधियों ने रबिबुर रहमान उर्फ राजू को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया।

नगर थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने सोमवार को बताया कि राजू शहर के महादेवा में संचालित एक कोचिंग संस्थान के संचालक भी हैं और जमीन के कारोबार से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, वह अब तक चार शादियां भी कर चुका है।

घायल राजू की पहली पत्नी मीसा रहमान के बयान के आधार पर नगर थाना में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

राजू पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था।

सपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी भगवान प्रभाकर ने बताया कि फिलहाल सपा की सभी जिला समिति भंग है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493