सपा संग्राम : गले मिलने के बाद मंच पर भिड़े चाचा-भतीजा

लखनऊ, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव के लिए सोमवार सचमुच भारी साबित हो रहा है। सपा के भीतर मची कलह को लेकर हुई बैठक के बाद कार्यालय के भीतर और बाहर का माहौल और खराब हो गया।

अखिलेश यादव के हाथ से माइक छीन लिया गया। वह अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देने की कोशिश कर रहे थे।

मुलायम सिंह ने अखिलेश और शिवपाल को जबरदस्ती गले मिलवाया और इसके बाद शिवपाल व अखिलेश के बीच सीधी कहासुनी होने लगी।

अखिलेश पहले ही अपनी बात रख चुके थे। इस बीच खुद पर लगे आरोपों की आखिरी में सफाई देने के लिए जैसे ही उन्होंने माइक लिया उनसे माइक छीन लिया गया। इसी बीच उनके समर्थकों में हाथापाई की नौबत आ गई।

अखिलेश ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र में छपी खबर का जिक्र करते हुए कहा कि यह सब अमर सिंह ने साजिश करके छपवाया था कि मैं औरंगजेब और नेताजी शाहजहां हैं। इसमें एमएलसी आशु मलिक भी शामिल थे।

अखिलेश के इतना कहते ही चाचा शिवपाल ने माइक अपने हाथ में ले लिया और कहा कि मैं भी बोलूंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरासर झूठ बोल रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले एक अंग्रेजी समाचार पत्र में खबर छपी थी जिसमें अखिलेश की तुलना औरंगजेब से की गई थी। इस खबर से वह काफी आहत हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493