क्लिंटन की सबसे बड़ी उपलब्धि उनके सामने : स्ट्रीप

टोक्यो, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्कर पुरस्कार विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप ने कहा है कि वह इस बात को सुनकर बेहद खुश हैं कि हिलेरी क्लिंटन ने कभी कहा था कि किसी फिल्म में अपनी भूमिका निभाने के लिए वह स्ट्रीप को चुनेंगी।

स्ट्रीप ने कहा कि क्लिंटन की सबसे बड़ी उपलब्धि उनके सामने है।

वेरायटी डॉट कॉम की एक रपट के मुताबिक, स्ट्रीप ने यह बात सोमवार को यहां टोक्यो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्टीफन फ्रियर्स निर्देशित अपनी फिल्म ‘फ्लोरेंस फॉस्टर जेनकिंस’ के प्रीमियर से पहले कही। स्ट्रीप फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने आई हैं, जो मंगलवार से शुरू हो रहा है।

स्ट्रीप ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि क्लिंटन ने एक बार कहा था कि किसी फिल्म में अपनी भूमिका निभाने के लिए वह स्ट्रीप को चुनेंगी।

उन्होंने कहा, “यह बात सुनकर मैं बेहद खुश हूं। लेकिन मुझे उस भूमिका के लिए इंतजार करना होगा। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि उनके सामने है। हम बेहद रोमांचित हैं और इस (अमेरिकी राष्ट्रपति) चुनाव में अभी थोड़ा वक्त है।”

स्ट्रीप ने यह भी कहा कि वर्तमान में उनके पास कोई काम नहीं है और वह नई फिल्म मिलने का इंतजार कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493