डब्ल्यूटीए रैंकिंग : केर्बर, सानिया शीर्ष पर बरकरार

लंदन, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की एकल और युगल रैंकिंग में जर्मनी की ऐजलीक केर्बर और भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का शीर्ष पर दबदबा बरकरार है।

डब्ल्यूटीए की ओर से सोमवार का जारी सूची से यह जानकारी मिली।

इस रैंकिंग में महिला एकल वर्ग में अमेरिका की सेरेना विलियम्स जर्मनी की केर्बर के बाद दूसरे स्थान पर हैं, वहीं पोलैंड की एगनिएस्का रादवांस्का तीसरे स्थान पर हैं।

डब्ल्यूटीए की महिला युगल रैंकिंग में सानिया की पूर्व जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस दो स्थान नीचे खिसकर चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं।

इस रैंकिंग में फ्रांस की कैरोलिन ग्रासिया और क्रिस्टिना म्लादेनोविक की जोड़ी दूसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493