भारतीय, अंतर्राष्ट्रीय संगीत का अनूठा मेल है ‘चैम्पियन’ : ड्वेन ब्रावो

चेन्नई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी और गायक ड्वेन ब्रावो का कहना है कि उनके गाने ‘चैम्पियन’ में भारतीय संगीत का मिश्रण अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय संगीत का एक अनूठा मेल है।

यूट्यूब पर शुक्रवार को रिलीज हुए ‘स्कोर कंडोम’ के इस गीत को तीन दिन में 202, 572 बार देखा जा चुका है। इसमें ब्रावो अपनी वेस्टइंडीज टीम के साथ खिलाड़ी क्रिस गेल के साथ नजर आ रहे हैं।

गेल और ब्रावो ‘स्कोर चैम्पियन सिरीज’ के ब्रैंड एम्बेसडर हैं। शुक्रवार को रिलीज हुए इसके गीत में भारत और अंग्रेजी बोल का मिश्रण है।

ब्रावो ने अपने एक बयान में कहा, “जिस तरह से इस गीत का निर्माण हुआ है, मैं उससे काफी खुश हूं। यह वीडियो नया है और इसमें भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय संगीत का अनूठा मेल है।”

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, “क्रिस और मैंने इस गीत के निर्माण के दौरान ‘स्कोर’ और उसकी टीम के साथ काफी मजे किए। यह गाना काफी अच्छा और देसी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493