वीडियोकॉन ने 8990 रुपये में अल्ट्रा50 स्मार्टफोन उतारा

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। घरेलू मोबाइल निर्माता वीडियोकॉन ने गुरुवार को अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन अल्ट्रा50 लांच किया, जो सामने की तरफ से फिंगरप्रिंटर से लैस है।

अल्ट्रा50 की शुरुआती कीमत 8,990 रुपये रखी और इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बेचा जाएगा। इसकी बिक्री नबंवर के पहले हफ्ते से शुरू होगी।

वीडियोकॉन स्मार्टफोन के उपभोक्ता व्यापार प्रमुख विनीत महाजन ने कहा, “नए अल्ट्रा50 स्मार्टफोन के साथ हमारा प्रयास हाईएंड स्मार्टफोन पर ध्यान देकर ग्राहकों के अनुभव को नए स्तर पर पहुंचाना है।”

इस फोन में 5 इंच का एचडी आईपीएस स्क्रीन है जो मीराविजन के साथ है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज के क्वैडकोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

इसका पिछला कैमरा 13 मेगापिक्सल और अगला कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और यह ड्यूअल फ्लैश से लैस है। इसमें 32 जीबी इंटरनल मेमोरी और 3,000 एमएएच की बैटरी लगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493