जम्मू, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू के आर. एस. पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और आम नागरिकों को निशाना बनाकर की गई भारी गोलाबारी में मंगलवार को सात महिलाएं घायल हो गईं।
पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें सात महिलाएं जख्मी हो गईं।
पुलिस ने कहा, “बीएसएफ की ओर से भी जवाबी गोलीबारी जारी है और इलाके में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर से भारी गोलाबारी चल रही है। घायलों को स्थानीय चिकित्सालयों में प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई, जहां से उन्हें जम्मू के सरकारी चिकित्सा विज्ञान संस्थान एवं अस्पताल में विशेष उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।”
dharmpath.com dharmpath