केदरानाथ ट्रैकिंग मार्ग पर मिले 19 मानव कंकाल

देहरादून, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड में मशहूर हिंदू धर्मस्थल केदरानाथ को जाने वाले ट्रैकिंग मार्ग पर खोजकर्ताओं को मंगलवार को 19 मानव कंकाल मिले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसके साथ ही पिछले 10 दिनों में कुल 52 मानव कंकाल खोजे जा चुके हैं।

राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) की टीम ने सभी मानव कंकालों की सोनप्रयाग नदी के किनारे अंत्येष्टि कर दी। अग्नि के हवाले करने से पहले उनके डीएनए नमूने ले लिए गए थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ ट्रैकिंग मार्ग पर कुछ मानव कंकाल पाए जाने के बाद विस्तृत खोज अभियान चलाने का आदेश दिया।

ऐसा माना जा रहा है कि ये मानव कंकाल 2013 में उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ में मरने वाले श्रद्धालुओं के हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 2013 में आई इस भयावह आपदा में हजारों की संख्या में जाने गई थीं।

एक अधिकारी ने कहा कि खोजी अभियान केदारनाथ ट्रैकिंग मार्ग पर गरुड़चट्टी और देवविष्णु के बीच चलाया जा रहा है।

खोजी अभियान का दूसरा चरण दिवाली के बाद दो नवंबर से शुरू होगा। पिछले तीन वर्षो में कुल 665 मानव कंकाल खोजे जा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493