ब्यूनस आयर्स, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेंटीना और उरुग्वे ने 2030 में होने वाले फीफा विश्व कप की संयुक्त मेजबानी की इच्छा जाहिर की है।
यह संस्करण विश्व कप टूर्नामेंट का 100वां संस्करण होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अर्जेटीना के राष्ट्रपति मोरिसियो माक्री और उरुग्वे के ताबारे वाजक्वेज ने सोमवार को कई मुद्दों पर हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद इस बात की घोषणा की है।
माक्री ने कहा, “हम इस बात को दोहराते हैं कि हम 2030 विश्व कप की मेजबानी करने की महत्वकांक्षा रखते हैं।”
वाजक्वेज ने इस बात पर जोर दिया है कि दोनों देशों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का विश्व फुटबाल पर कितना प्रभाव है।
उन्होंने कहा, “मैं लियोनेल मेसी और लुइस सुआरेज की बात कर रहा हूं।।”
dharmpath.com dharmpath