आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना की रपट से यह जानकारी मिली।
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के निमंत्रण पर नीनिस्टो ईरान के दौरे पर आए हैं।
तेहरान के दो दिवसीय दौरे पर नीनिस्टो के साथ फिनलैंड की कई व्यापार एवं आर्थिक कंपनियां और राजनीतिक अधिकारी भी साथ हैं।
तेहरान में फिनलैंड के राजदूत हैरी कमारेनेन ने समाचार पत्र ‘तेहरान टाइम्स’ को बताया, “इस दौरे से फिनलैंड और ईरान के बीच उच्च राजनीतिक स्तर पर नए रिश्तों की शुरुआत होगी और हम तेहरान में इस संबंध में चर्चा का इंतजार कर रहे हैं।”
ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में नीनिस्टो दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ आपसी हित, द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार तथा आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के संदर्भ में चर्चा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath