इस्लामाबाद, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की जेलों में कुल 2384 पाकिस्तानी सड़ रहे हैं, जिन पर छोटे और बड़े अपराध करने के आरोप हैं। एक समाचार पत्र की रपट से मंगलवार को यह जानकारी मिली।
समाचार पत्र डॉन के अनुसार, यह बात प्रवासी पाकिस्तानियों और मानव संसाधन विकास पर नेशनल एसेम्बली की स्थाई समिति की एक बैठक में उजागर हुई।
समिति को सूचित किया गया कि 1834 पाकिस्तानी सऊदी अरब की जेलों में और 550 पाकिस्तानी नागरिक संयुक्त अरब अमीरात की जेलों में बंद हैं।
dharmpath.com dharmpath