खरगोन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में दुपहिया वाहन दुर्घटनाओं पर राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में उपहार के तौर पर हर नवदंपति को हेलमेट देने का ऐलान किया है।
खरगोन में जिला योजना समिति की बैठक में शाह ने कहा कि सब की सुरक्षा जरूरी है, यह सब को समझना होगा। इसके लिए हम सबको आगे आकर कदम उठाने होंगे। लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में उपहार के तौर पर हर नवदंपति को हेलमेट प्रदान किया जाएगा, ताकि कन्याओं के सुहाग की रक्षा भी हो सके।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान जैसी अभिनव योजना के द्वारा दंपतियों को सुरक्षा का वरदान भी दे सकेंगे। इसके लिए इस येाजना के तहत होने वाले विवाह में हेलमेट उपहार के तौर पर दिया जाए।
dharmpath.com dharmpath