कबड्डी खिलाड़ी रोहित को न्यायिक हिरासत (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रोहित चिल्लर को दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को अपनी पत्नी की दहेज हत्या के मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।

रोहित को दिल्ली पुलिस ने 21 अक्टूबर को मुंबई के कोलाबा से गिरफ्तार किया था, जहां वह भारतीय नौसेना के साथ सेवारत थे।

गिरफ्तारी से तीन दिन पहले रोहित की पत्नी ललिता ने आत्महत्या कर ली थी। रोहित को 23 अक्टूबर को दिल्ली लाया गया था।

रोहित को मंगलवार को तीस हजारी अदालत में महानगर दंडाधिकारी के सामने पेश किया गया, जहां रोहित को आठ नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। इससे पहले वह दो दिनों तक पुलिस हिरासत में थे।

रोहित के पिता विजय सिंह को पहले ही 21 अक्टूबर को चार नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रोहित के परिवार को पिछले गुरुवार को पुलिस ने पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन घरवाले घर पर ताला लगाकर फरार हो गए।

27 वर्षीया ललिता का शव 18 अक्टूबर को उनके पिता करण सिंह ने कमरे में पंखे से लटका पाया था। वह अपने घर में अकेली रह रही थीं, जबकि उनके ससुराल वाले कांझावाला में रह रहे थे।

रोहित और ललिता की शादी इसी साल मार्च में हुई थी।

ललिता ने दो घंटे का एक ऑडियो मैसेज और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “मैं इतनी मजबूत नहीं हूं कि यह सब बर्दाश्त कर सकूं। मैंने सब कुछ छोड़ने का फैसला कर लिया है।”

ललिता के पिता करण सिंह की शिकायत पर रोहित और उनके परिवार वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493