पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सी.पी. चौहान ने बताया कि इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कंफर्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुश लगाने में रेल प्रशासन को सफलता मिली है।
चौहान ने बताया कि 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 26 अक्टूबर को गोरखपुर से और 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 28 अक्टूबर को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
इसी तरह 15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 26 अक्टूबर को लखनऊ जंक्शन से और 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस में 27 अक्टूबर को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath