बिहार : सब जोनल कमांडर समेत 3 नक्सलियों ने किया समर्पण (फोटो सहित)

गया, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले में मंगलवार के प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक स्वयंभू सब जोनल कमांडर सहित तीन नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष हथियारों के साथ समर्पण कर दिया।

गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गरिमा मलिक ने यहां बताया, “भाकपा (माओवादी) के चाल्हो एवं मगध उत्तरी जोन के कुख्यात नक्सली लोभी पासवान उर्फ ज्योति जी उर्फ प्रताप जी उर्फ रंधीर जी उर्फ राणाजी ने अपने दो सहयोगियों के साथ आत्मसमर्पण किया है। लोभी पासवान जिले के कोंच थाना के मंगरौर गांव का रहने वाला है।”

उन्होंने बताया कि आत्समर्पण करने वाले नक्सलियों में लोभी पासवान के अलावा स्वयंभू एरिया कमांडर नंद किशोर राम उर्फ नंद राम उर्फ नंद जी (मंझियामा गांव) तथा स्वयंभू एरिया कमांडर बृज भूषण रविदास उर्फ भूषण जी (अंगरा गांव) शामिल हैं। नक्सलियों ने एक देशी कट्टा, दो देशी बंदूक एवं छह गोली के साथ आत्मसमर्पण किया है।

एसएसपी ने बताया कि इन नक्सलियों पर वर्ष 2013 में औरंगाबाद जिले के गोह में पुलिस कैंप पर हमला कर पांच पुलिस जवानों की हत्या कर 30 पुलिस हथियार लूटने तथा वर्ष 1996 में टिकारी थाना पर हमला कर छह पुलिस जवानों की हत्या करने सहित गया और औरंगाबाद जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493