मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बलीवुड की स्टार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण छह नवंबर को आयोजित होने वाले एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवॉर्ड्स में अवार्ड प्रदान करती नजर आएंगी।
फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री अंतर्राष्ट्रीय मंच पर गायिका बेयोंसे नोल्स और गायक जस्टिन बीबर के साथ अवॉर्ड प्रदान करेंगी।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर इस खबर को प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए लिखा, “इंतजार नहीं कर सकती, 6 नवंबर, एमटीवी एमा (एमटीवी म्यूजिक अवार्ड्स)।”
दीपिका अगले वर्ष की शुरुआत में प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से हॉलीवुड में पदार्पण करने जा रही हैं।
इस पुरस्कार अर्पण समारोह का भारत में प्रसारण सात नवंबर को वीएच1 चैनल पर होगा।
dharmpath.com dharmpath