निकोबार, म्यांमार में भूकंप के झटके

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंद महासागर क्षेत्र में बुधवार सुबह अलग-अलग तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अधिकारियों ने कहा कि मध्यम तीव्रता का भूकंप का एक झटका म्यांमार में दर्ज किया गया। वहीं, कुछ कम तीव्रता के झटके निकोबार द्वीप समूह में महसूस किए गए।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप सुबह 7.52 बजे म्यांमार में दर्ज किया गया, जबकि भारत के निकोबार द्वीप क्षेत्र में 4.7 तीव्रता के झटके तड़के 3.30 बजे महसूस किए गए।

निकोबार में भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था, जबकि म्यांमार में इसका केंद्र केल कस्बे के पास 90 किलोमीटर की गहराई में था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493