नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की का बुधवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की का बुधवार को स्वागत किया।
उन्हें राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
दोनों देशों के बीच औपचारिक वार्ता से पहले विदेश राज्य मंत्री एम. जे. अकबर ने की से मुलाकात की।
की भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे।
dharmpath.com dharmpath