नीतीश ने बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की

पटना, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यानाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा बिहार की तरक्की की कामना की।

कुमार सुबह देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचने के बाद वहां द्वादश ज्योतिर्लिग के दर्शन किए तथा कामना लिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा कराई।

बाबा बैद्यानाथ से मुख्यमंत्री ने बिहार की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति एवं तरक्की की कामना की।

उनके साथ बिहार के उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह, सांसद हरिवंश, धोरैया विधायक मनीष कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493