अलप्पुझा (केरल), 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल के अलप्पुझा जिले में चार गांवों में बत्तखों के मरने की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने यह तय करने के लिए गुरुवार को गैठक बुलाई गई है कि क्या एक किलोमीटर के दायरे में बत्तखों को मारे जाने की जरूरत है?

तकाजी गांव में सर्वाधिक बत्तखों के मरने की खबर आने के बाद जिला अधिकारियों ने बुधवार को प्रभावित चार गांवों में मृत बत्तखों को जला दिया।
तकाजी गांव में लगभग 500 मृत बत्तखों को जला दिया गया और जिला प्रशासन ने गुरुवार को सभी हितधारकों की एक अंतिम बैठक बुलाने का निर्णय लिया है, जिसमें निर्णय लिया जाएगा कि क्या इन चारों गांवों में बत्तखों को मारे जाने की जरूरत है।
दो साल पहले बर्ड फ्लू के फैलने के बाद अलप्पुझा, कोट्टायम और पथनामथित्ता में हजारों की संख्या में बत्तखें और मुर्गियां मारी गई थीं, उनमें एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई थी।
इस बात को ध्यान रखते हुए राज्य के पशुपालन मंत्री के. राजू ने सप्ताह के प्रारंभ में जिला प्रशासन से मामले की जांच करने के लिए कहा और किसानों को आगाह किया कि यदि पर्याप्त संख्या में मुर्गियां मर रही हों तो उसके बारे में तुरंत सूचना दें।
dharmpath.com dharmpath