बेंगलुरू, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन की इंटरनेट व प्रौद्योगिकी कंपनी लेइको ने दिवाली के मौके पर भारतीय उपभोक्ताओं के लिए सुपर टेलीविजन व स्मार्टफोन पर 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक दिवाली ऑफर की घोषणा की है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि लेइको ने अपने दोनों टेलीविजन सुपर 3एक्स5 टीवी तथा मैक्स65 टीवी पर दिवाली छूट की घोषणा की है। लेमॉल डॉट कॉम के उपयोगकर्ता सभी क्रेडिट व डेबिट कार्डो पर 3,000 रुपये का कैशबैक और टेलीविजन पैनल पर चार साल की वारंटी पा सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पर सुपर टीवी खरीदने वाले उपयोगकर्ताओं को सिटी बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
उपयोगकर्ता 29 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक अमेरिकन एक्सप्रेस के कार्ड पर भी 3,000 रुपये कैशबैक पा सकते हैं।
लेइको बजाज फिन्सर्व के उपयोकर्ताओं को तीन तथा छह महीने का इंटरेस्ट फ्री ईएमआई दे रही है।
दिवाली के मौके पर लेइको ने अपने प्रोडक्ट एक्सचेंज ऑफर को 25,000 रुपये तक बढ़ाया है। फ्लिपकार्ट के उपयोगकर्ता अपनी पुरानी टीवी पर 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज लाभ पा सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath