पेरिस, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एच. एस. प्रनॉय ने फ्रेंच ओपन की विजयी शुरुआत की है।
उन्होंने बुधवार को कोर्ट-4 पर खेले गए पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में थाईलैंड के बूनसाक पोनसाना को सीधे गेमों में 21-16, 21-18 से मात दी।
भारतीय खिलाड़ी को यह मैच जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। पहले गेम में प्रनॉय ने थाई खिलाड़ी को एक बार भी आगे निकलने का मौका नहीं दिया आसान जीत हासिल की। हालांकि दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी को जरूर थोड़ा संघर्ष करना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath