ब्राजील के किशोर फुटबालर नेरेस से करार करना चाहता है पोटरे

रियो डी जनेरियो, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुर्तगाल का फुटबाल क्लब पोटरे ब्राजीलियाई किशोर डेविड नेरेस के साथ करार करना चाहता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ब्राजीलियाई वेब पोर्टल ‘साम्बाफुट’ के हवाले से बताया है कि पोटरे काफी समय से साओ पाउलो क्लब के मिडफील्डर नेरेस पर नजर रखे हुए है।

ब्राजील सेरी-ए चैम्पियनशिप में साओ पाउलो के लिए शनिवार को पोंटे प्रेटा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 19 वर्षीय खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई थी।

नेरेस के गोल की बदौलत साओ पाउलो ने प्रेटा को 2-0 से मात दी थी। क्लब के पास ब्राजील के किशोर खिलाड़ी के 100 प्रतिशत आर्थिक अधिकार हैं।

साओ पाउलो के साथ नेरेस का करार दिसंबर 2018 को समाप्त होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493