मीजू एम3एस को बेहतर प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद : जैसन जिआंग

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। मीजू इंडिया के नेशनल सेल्स हेड जैसन जिआंग ने बुधवार को कहा कि उनकी कंपनी के लिए भारत एक बहुत बड़ा बाजार है और इस लिहाज से उन्हें अपने नए स्मार्टफोन मीजू एम3एस को त्योहारी मौसम में बेहतर प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।

मीजू ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक स्पेशल एक्सपीरिएंस जोन बनाया। इससे एक दिन पहले ही मीजू ने एम3एस को लांच किया था।

नया एक्सपीरिएंस जोन मीडिया, ब्लागर्स एवं भावी उपभोक्ताओं सहित मीजू के सभी हितधारकों को इस नए उत्पाद तथा इसकी अन्य मौजूदा उत्पाद रेंज का अनुभव प्राप्त करने का मौका प्रदान करेगा।

यह स्मार्टफोन बुधवार से ई-कामर्स साइट-स्नैपडील पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके दो उत्पाद हैं और इनकी कीमत और 9,299 रूपये है। 7,299 की कीमत वाले फोन में 2-जीबी रैम और 16-जीबी इंटरनल मेमोरी है, जबकि महंगे फोन में 3-जीबी रैम और 32-जीबी इंटरनल मेमोरी है।

एक्सपीरिएंस जोन के मौके पर मीजू इंडिया में नेशनल सेल्स हेड जैसन जिआंग ने आईएएनएस से कहा, “भारत हमारे लिए बड़ा बाजार है। हमने रूस, ब्राजील, चीन, नेपाल और दक्षिण तथा पूर्व एशिया के देशों में बाजार में अच्छी हिस्सेदारी हासिल कर ली है और अब इस स्मार्टफोन के माध्यम से हमें भारत में भी अपनी उपस्थिति को मजबूत करने का मौका मिल सकता है।”

जिआंग ने कहा कि इस फोन में कुछ खास विशेषताएं हैं, जो इसे बाजार में स्थापित करने में मदद करेंगी। बकौल जियांग, “ओक्टा कोर प्रोसेसर, फिंगरप्रींट स्कैनर, वीओएलटीई सपोर्ट और 13 मेगापिक्सल का रियल कैमरा इस फोन की कुछ खास विशेषताएं हैं और हमें उम्मीद है कि इन विशेषताओं के साथ यह फोन बाजार से अच्छी खासी प्रतिक्रिया हासिल करेगा।”

जिआंग ने कहा कि बाजार को लक्ष्य बनाते हुए कंपनी ने दिवाली से ठीक पहले नया एम3एस लांच किया। अब कंपनी उपभोक्ता उन्मुख कार्यक्रम और गतिविधियों के माध्यम से इसे बाजार में स्थापित करने का प्रयास कर रही है। जिआंग ने कहा, “मुझे विश्वास है कि स्पेशल एक्सपीरिएंस जोन मीजू इंडिया को भारतीय उपभोक्ताओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493