अनुष्का ने दिवाली की बधाई दी

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पूरे जोश के साथ दिवाली का जश्न मनाने के लिए प्रशंसकों से आग्रह करते हुए कहा कि वह पक्षियों और जानवरों का भी ख्याल रखें क्योंकि वह बहुत संवेदनशील होते हैं।

अपने ट्विटर अकाउंट पर अनुष्का ने कहा, “यह समय कोनों में छिपे अपने दोस्तों को बाहर निकालने और दिवाली जश्न में शामिल होने का है।”

वीडियो में अनुष्का सोफे पर बैठे हुए यह कहते दिखाई दे रही हैं कि मनुष्य निश्चित रूप से अपनी समस्याओं के बारे में बोल सकता है, लेकिन पशु नहीं। इसलिए दिवाली पर थोड़ा संवेदनशील होने और सहजता से मनाए जाने की आवश्यकता है।

अनुष्का ने कहा, “मैं चीख सकती हूं और इस शोर-शराबे से कोई मेरी मदद भी कर सकता है। दुर्भाग्य से पशुओं के पास आवाज नहीं है, इसलिए वह किसी से कह भी नहीं सकते, दिवाली उनके लिए मुश्किल समय है।”

उन्होंने कहा, “मैं आपसे अनुरोध करना चाहती हूं कि आप ध्वनि और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाकर पशुओं और पक्षियों की मदद कर सकते हैं। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493