लखनऊ, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार को सुबह से ही मौसम पूरी तरह से साफ है और धूप निकली हुई है। तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव होने की उम्मीद जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप निकलेगी। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्घि दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह और शाम को तापमान में गिरावट आने से ठंड का अनुभव होगा। अगले सप्ताह से तापमान में और गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath