भोपाल, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से गुरुवार को ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री, इंदौर का 16.7 डिग्री, ग्वालियर का 17 डिग्री और जबलपुर का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री, इंदौर का 31.4 डिग्री, ग्वालियर का 35.3 डिग्री और जबलपुर का 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath