मप्र के नए मुख्य सचिव बी. पी. सिंह होंगे

भोपाल, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह विभाग) बसंत प्रताप सिंह को राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया जाएगा। वह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव एंटनी डिसा का स्थान लेंगे।

राज्य सरकार ने गुरुवार को सिंह को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त करने का आदेश जारी किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी (आईएएस) सिंह को मंत्रालय में ओएसडी बनाया गया है। राज्य में मुख्य सचिव की नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत जिस अफसर को मुख्य सचिव बनाया जाना होता है, उसे कुछ दिन पूर्व मंत्रालय का ओएसडी बनाया जाता है। इस प्रकार से वह मुख्य सचिव के कामकाज की प्रक्रिया को समझ लेता है।

ज्ञात हो कि डिसा 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और इससे पहले सरकार को नए मुख्य सचिव के नाम का फैसला करना था। ऐसे में वैसे तो प्रशासनिक गलियारों में डिसा के विस्तार की चर्चाएं जोरों पर थी, क्योंकि ओएसडी की नियुक्ति का फैसला नहीं हो पा रहा था। अमूमन एक माह पहले ओएसडी का नाम तय हो जाता था, मगर इस बार ऐसा न होने से विस्तार की संभावनाओं को बल मिल रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493