बॉलीवुड में शुरुआत का श्रेय सलमान को दे रहीं अथिया

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने अपने बॉलीवुड करियर का श्रेय सुपरस्टार सलमान खान को दिया है।

अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने वर्ष 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, जो सलमान द्वारा सह-निर्मित थी।

सूरज पंचोली द्वारा अभिनीत ‘हीरो’ निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित थी। यह फिल्मकार सुभाष घई द्वारा इसी नाम की 1983 की रीमेक थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने करियर का श्रेय ‘दबंग’ स्टार को देना चाहेंगी? इस पर अथिया ने आईएएनएस से कहा, “बिल्कुल, उन्होंने सूरज को लांच किया और निश्चित रूप से मुझे भी। निखिल सर और उन्होंने मुझे बहुत कुछ दिया है, इसलिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी।”

अथिया फिलहाल, आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ के लिए तैयार हैं। यह अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित है।

अनील कपूर, अर्जुन कपूर और इलियाना डीक्रूज अभिनीत फिल्म 28 जुलाई, 2017 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493