मॉस्को, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। सत्र की आखिरी मेजर टेनिस टूर्नामेंट एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स का आयोजन लंदन में होता है, लेकिन संभावना है कि इसे भविष्य में मॉस्को स्थानांतरित किया जा सकता है।
अगर ऐसा होता है कि यह टूर्नामेंट अगले वर्ष लंदन के ओ-2 एरेना की बजाय मास्को के वीटीबी अरेना में देखा जा सकता है।
वीटीबी एरेना के अध्यक्ष आंद्रेई पेरेगुडोव ने यह खुलासा किया।
समाचार एजेंसी तास के अनुसार, एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स वर्ष का आखिरी मेजर टूर्नामेंट जिसमें एकल और युगल वर्ग में एटीपी रैंकिंग में शीर्ष आठ में शामिल खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
इस टूर्नामेंट का पहली बार आयोजन 1970 में हुआ था। अब तक एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स कई जगहों पर खेली जा चुकी है, लेकिन 2009 से अब तक इसे लंदन के ओ-2 एरेना में आयोजित किया जाता रहा है।
आंद्रेई ने कहा, “हमने एटीपी प्रबंधन को वीटीबी एरेना और पूरा परिसर दिखाया है और अब वे इतिहास में थोड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “ओ-2 एरीना इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सही स्थल है, लेकिन बदलाव जरूरी है।”
टेनिस जगत के कैलेंडर में एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट पांचवां सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। किसी भी वर्ष इससे पहले चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों का आयोजन होता है।
एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट को न्यूयार्क और अमेरिका में 13 बार और लंदन में सात बार आयोजित किया जा चुका है।
इनके अलावा एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स का आयोजन जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में छह बार, चीन के शंघाई में पांच बार और जर्मनी के हनोवर में चार बार किया जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath