‘ऐ दिल..’ और ‘शिवाय’ में मुकाबला, अप्रत्याशित कमाई की उम्मीद

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ और करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ वर्ष 2016 की दिवाली धमाकेदार बनने वाली है। व्यापार विशेषज्ञों की माने तो दिवाली पर रिलीज हो रहीं दोनों ही फिल्मों की कमाई ‘अप्रत्याशित’ होगी।

उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर को दिवाली पर रिलीज हो रहीं दोनों ही फिल्मों का काफी प्रचार हुआ है। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्य राय बच्चन और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे हैं। यह फिल्म पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की वजह से सुर्खियों में रही। दूसरी और ‘शिवाय’ की शूटिंग बुल्गारिया, मंसूरी और हैदराबाद में हुई।

दिल्ली के वितरक जोगिंदर महाजन ने आईएएनएस को बताया, “दोनों फिल्में बहुप्रारित हैं। हम लोगों से अप्रत्याशित प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन यह तभी हो सकता है जब दर्शक समझें कि फिल्म को बनाने में पैसा खर्च हुआ है और वे मोबाइल फोन पर पायरेटिड फिल्म न देखें।”

सिनेपोलिस इंडिया के निर्देशन देवंग सम्पत ने कहा, “दोनों ही फिल्मों की बुकिग अभूतपूर्व है।”

समपत ने आईएएनएस से कहा, “इस सप्ताह फिल्मों की काफी संख्या में बुकिंग हुई। मैं कहना चाहूंगा कि लोग बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि दोनों फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शमिल होंगी। फिल्म में मजबूत सितारे हैं, इसलिए यह उम्मीद से बेहतर कर सकती है।”

जस्टटिकेट्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ हर्ष रोहतगी ने कहा, “ऐ दिल है मुश्किल’ की कमाई निश्चित रूप से फेस्टिव सीजन दिवाली की वजह से अधिक होगी। हमें शुरुआत में ही फिल्म की बुकिंग की उम्मीद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493