सुमेरपुर कस्बे के इमिलिया थोक निवासी नारायन धुरिया अपने चार साथियों के साथ मछली का शिकार करते-करते करोड़न नाला में बांकी गांव के पास स्थित पिचिंग में पहुंचा। जहां नदी किनारे विशालकाय अजगर देखते ही उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल वन विभाग को इस अजगर के बारे में जानकारी दी।
बताया जाता है कि सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी भगवानदीन, रामगोपाल यादव, अर्जुन व मानबहादुर ने आनन-फानन में मौके पर पहुंच कर अजगर को कब्जे में लेने का प्रयास करने लगे।
मगर बार-बार वन कर्मियों की टीम के चंगुल से अजगर छूटकर इधर-उधर हो जाता। खासी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने अजगर को कब्जे में लिया और बेतवा नदी किनारे जंगल में छोड़ दिया।्र
वन विभाग की टीम के मुताबिक, 54 किलोग्राम वजन के इस अजगर की लंबाई लगभग 9 फीट है।
dharmpath.com dharmpath