इस्लामाबाद, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को कहा कि ‘बायोमेकेनिक्स फैसिलिटी’ से टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज मोहम्मद हफीज के गेंदबाजी ऐक्शन पर रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
हफीज को पिछले साल जुलाई में 12 माह के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
पीसीबी के मुख्य संचालन अधिकारी सुब्हान अहमद ने कहा, “हाफीज के गेंदबाजी ऐक्शन की लाहौर के ‘बायोमेकेनिक्स फैसिलिटी’ में जांच हो रही है और इसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।”
अहमद ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद अगर उन्हें साफ-सुथरा करार दिया जाता है, तो पीसीबी इस संदर्भ में आईसीसी से उनकी आधिकारिक परीक्षा के बारे में संपर्क करेगा।
पाकिस्तान के लिए 50 टेस्ट, 177 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय और 77 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाले 36 वर्षीय गेंदबाज हफीज 2014 से ही अपनी गेंदबाजी ऐक्शन के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath