नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। शुद्ध और स्वच्छ पानी देने के उद्देश्य से ब्लू माउंट आरओ ने उपभोक्ताओं के लिए दो नए प्रोडक्ट ‘ब्लू माउंट मैट्रिक्स’ और ‘ब्लू माउंट प्यूरिटी’ लांच किया है। कंपनी ने यह दोनों प्रोडक्ट्स एंटीऑक्सीडेंट अल्कालाइन वॉटर प्युरिफाई किट के साथ लांच किए हैं।
यह नया प्रोडक्ट ‘ब्लू माउंट मैट्रिक्स’ देश का पहला अल्कालाइन वॉटर प्युरिफाई प्रोडक्ट है, जिसे एंटीऑक्सीडेंट अल्कालाइन वॉटर प्युरिफाई किट से डिजाइन किया गया है। इसमें पानी को प्युरिफाई करने के लिए चार स्टेज दी गई हैं।
वहीं ‘ब्लू माउंट प्यूरिटी’ लगातार शरीर में कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम जैसे पदार्थो को पहुंचाता है, जो शरीर में पीएच लेवल और ऑक्सीकरण की संभावित कमी को पूरा करने में मदद करता है और बॉडी का मेटाबोलिज्म बनाए रखता है।
ब्लू माउंट एप्लायंसेज के निदेशक विशाल गुप्ता ने बताया, “कंपनी का उद्देश्य अपने ग्राहक को साफ, स्वच्छ और सुरक्षित पानी देने का है। ‘ब्लू माउंट मैट्रिक्स’ और ‘ब्लू माउंट प्यूरिटी’ वॉटर प्युरिफाई किट बिना किसी बाधा के साफ और स्वच्छ पानी देगी। इन दोनों प्रोडक्ट्स की कीमत 990 और 2190 रुपये है।”
यह नई प्यूरीफाई किट ‘ब्लू माउंट मैट्रिक्स’ जल संरक्षण से भरपूर है। इसमें तीन विशेष खूबियां हैं जिससे पानी की शुद्धता बढ़ती है। इसके प्यूरिफिकेशन प्रोसेस में कार्बन प्रौद्योगिकी है।
dharmpath.com dharmpath