केप डी आग्डे (फ्रांस), 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष महिला शतरंज खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली ने गुरुवार को 14वें एनातोल कार्पोव रैपिड इंटरनेशनल टूर्नामेंट के छठे दिन गुरुवार को फ्रांस की मैरी सेबाग से बाजी ड्रॉ कराते हुए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
टूर्नामेंट अपनी 11वीं बाजी खेलने उतरीं हरिका सफेद मोहरों से खेल रही थीं।
हालांकि उन्हें 87 चालों तक चले इस जटिल मुकाबले में अपनी पूरी ताकत झोंकनी पड़ी डिफेंसिव कौशल का परिचय देना पड़ा।
अंतत: वह सेबाग को अंक बांटने पर मजबूर करने में सफल हुईं।
अब हरिका को लीग चरण में सिर्फ एक मैच खेलना है। हरिका अब 6.5 अंकों के साथ फ्रांस के रोमेन एडुआर्ड के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।
नॉकआउट चरण में उन्हें शुक्रवार को हालांकि रूस के दिग्गज एनातोली कार्पोव का सामना करना है।
अपने सेमीफाइनल मैच को लेकर हरिका ने कहा, “मुझे पता है कि यह आसान नहीं रहने वाला। लेकिन मैं पूरी सकारात्मक सोच के साथ यह बाजी खेलने उतरूंगी और मिलने वाले हर अवसर को भुनाने की कोशिश करूंगी।”
dharmpath.com dharmpath