गुड़गांव, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में अवैध रूप से रह रहे एक नाइजीरियाई व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी गुरुवार को पुलिस ने दी।
आरोपी विल्सन ओइवोचुक्वु (28), एजुकेशन विजा पर भारत आया था। जो पहले नई दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रहता था।
पुलिस ने कहा, “वह पिछले दो महीनों से गुड़गांव के डीएलएफ फेज 3 इलाके में पेइंग गेस्ट (पीजी) में रह रहा था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी का वीजा 2004 में ही समाप्त हो गया था, तब से वह अवैध रूप से रह रहा था।”
आरोपी को गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) गगनदीप मित्तल के समक्ष पेश किया गया। आदालत के आदेश के बाद उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
dharmpath.com dharmpath