लखनऊ, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही हल्की धूप खिली हुई है जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गयी है।
लखनऊ, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही हल्की धूप खिली हुई है जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गयी है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और तापमान में और कमी आएगी।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई जबकि अधिकतम तापमान में भी कमी आने की संभावना है। उमस और गर्मी से अब लोगों को निजात मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath