अजय को पसंद नहीं डांस

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्तमान में फिल्म ‘शिवाय’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि उन्हें डांस पसंद नहीं है।

अजय ने जूम चैनल के ‘दिवाली बीट्स’ शो पर कहा, “मुझे डांस पसंद नहीं है.. मैं डांस में बहुत कुशल नहीं हूं, लेकिन मैं बीट्स के अनुसार डांस कर लेता हूं।”

फिल्म ‘इश्क’ की शूटिंग को याद करते हुए अजय ने कहा, ” काजोल, आमिर खान और जूही चावला के साथ ‘नींद चुराई मेरी’ गीत की शूटिंग के दौरान, हमें बहुत मजा आया था। मुझे याद है कि मैंने उस गीत पर डांस किया था, लेकिन मुझे डांस पसंद नहीं है।”

अजय ने ‘इश्क’ के अपने सह-कलाकार आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ बताया।

उन्होंने कहा, “वह (आमिर) तब तक टेक्स देते रहते हैं, जब तक कि यह उन्हें पूरी तरह ठीक न लगे। वहीं, मैं इन सबसे ऊब जाता हूं।”

फिल्म ‘शिवाय’ में अजय ने अभिनय के साथ-साथ इसका निर्देशन और सह-निर्माण भी किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493