बिहार में ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का विरोध, करण का पुतला फूंका

पटना, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के प्रदर्शन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और फिल्म का विरोध करते हुए निर्माता करण जौहर का पुतला फूंका और फिल्म के पोस्टर पर कालिख पोती।

पटना के मोना टाकीज के पास सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटने लगा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिल्मकार करण जौहर और पाकिस्तानी कलाकारों का पुतला जलाकर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार का विरोध किया।

उल्लेखननीय है कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ रिलीज से पहले काफी विवादों में रही है। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अहम भूमिका में हैं।

जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में आतंकवादी हमले के बाद राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने फिल्म का विरोध किया था। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर, ऐश्वर्य राय, अनुष्का शर्मा और फवाद खान जैसे सितारे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493