इंटर्नासियोनल के कोच ने मिडफील्डर एंडरसन की तारीफ की

रियो डी जनेरियो, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के अग्रणी फुटबाल क्लब इंटर्नासियोनल के कोच केल्सो रोथ ने मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व मिडफील्डर एंडरसन की तारीफ की है।

इंटर्नासियोनल के लिए खेल रहे एंडरसन अब फार्म में लौट चुके हैं और केल्सो को इस बात की खुशी है। जनवरी 2015 में क्लब के साथ जुड़ने वाले एंडरसन अब तक क्लब के लिए कुछ खास योगदान नहीं दे सके थे।

खराब फार्म के कारण एंडरसन की मैदान में कई बार खिलाड़ियों के साथ झड़प भी हुई। एक मौके पर तो वह अपने साथी खिलाड़ी विलियन से भिड़ गए थे।

क्लब को खुशी है कि एंडरसन अपनी लय में दिख रहे हैं और एटलेटिको मिनेरो के साथ हुए मैच में पेनाल्टी पर गोल भी किया था। वह मैच इटर्नासियोनल हालांकि 1-2 से हार गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493