काठमांडू, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाल की सरकारी विमानन कंपनी नेपाल एयरलाइन कॉर्पोरेशन (एनएसी) ने कहा कि चीन के साथ 6 विमानों के अनुंबध में से 2 विमान उसे प्राप्त हो गए हैं।
काठमांडू, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाल की सरकारी विमानन कंपनी नेपाल एयरलाइन कॉर्पोरेशन (एनएसी) ने कहा कि चीन के साथ 6 विमानों के अनुंबध में से 2 विमान उसे प्राप्त हो गए हैं।
समाचा एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नेपाल की राष्ट्रीय एयरलाइंस और चीनी सप्लायर एवीआईसी इंटरनेशनल होल्डिंग के बीच दिसंबर 2012 में हुए समझौते के मुताबिक नेपाल को कुल छह विमान मिलेंगे, जिससे में दो अनुदान में दिए जाएंगे तथा 4 सॉफ्ट लोन के तहत दिए जाएंगे।
इनमें से अनुदान के तहत दो विमान नेपाल को मिल गए हैं।
एनएसी के प्रबंध निदेशक सुगत रत्न कांसकर ने बताया, “हमें संस्कृति, पर्यटन और नागरिक विमानन मंत्रालय से विभिन्न मुद्दों का समाधान कर जल्द से जल्द चार विमानों की डिलीवरी लेने का निर्देश प्राप्त हुआ है।”
नेपाल एयरलाइंस का कहना है कि विमान के पुर्जो की उपलब्धता को लेकर चीनी पक्ष के साथ बातचीत चल रही है, ताकि किसी खराबी की स्थिति में उसे बार-बार चीन न ले जाना पड़े।
वहीं, चीनी पक्ष का कहना है कि नेपाल को दिए जानेवाले सभी विमान 2015 से ही तैयार हैं।
dharmpath.com dharmpath