मास्को, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने रियो ओलम्पिक के दौरान डोपिंग के मामलों को रोकने और उनकी जांच के प्रति विश्व डोपिंग निरोधी एजेंसी (वाडा) के प्रयासों की सराहना की है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक रियो ओलम्पिक के दौरान डोपिंग सम्बंधी वाडा के प्रयास सफल रहे हैं। यह रिपोर्ट इंडिपेंडेंट आव्जवर्स ने तैयार की है।
आईओसी ने अपने बयान में कहा है कि आईओ की रिपोर्ट बताती है कि रियो न सिर्फ खेलों के लिहाज से बल्कि डोपिंग नियंत्रण प्रयासों के लिहाज से भी काफी सफल रहा है।
रियो में ओलम्पिक खेलों का आयोजन पांच से 21 अगस्त के बीच हुआ था, जिसमें दुनिया भर के 11 हजार के करीब एथलीटों ने हिस्सा लिया था।
dharmpath.com dharmpath