नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर सामरिक तैयारियों की समीक्षा की। एक अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
सिंह ने हिमाचल प्रदेश के पुह और सुमदो क्षेत्र में सामरिक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शुक्रवार को इन इलाकों का दौरा किया।
सेना प्रमुख ने वहां तैनात जवानों से बातचीत की और उच्चस्तरीय सामरिक मानक की प्राप्ति पर संतोष जताया।
दौरे के दौरान पश्चिमी कमान के ‘जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ’ लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह जनरल सुहाग के साथ थे।
dharmpath.com dharmpath