गुड़गांव, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक पेइंग गेस्ट प्रबंधक को अधिकारियों को सूचित किए बगैर आवासीय परिसर का एक सिस्सा एक जापानी महिला को किराए पर देने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विदेशी अधिनियम 1946 के तहत विप्लव राय (37) को हिरासत में लिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक नवंबर को गुड़गांव के दौरे के मद्देनजर पुलिस के अतिथि गृह, पेइंग गेस्ट घरों और होटलों छापेमारी के दौरान सि अवैध व्यवसाय का खुलासा हुआ।
पुलिस अधिकारी संजीव कुमार ने आईएएनएस से कहा, “रॉय ने एक जापानी साची कुवाहरा को अपने पीजी में 15 अक्टूबर को रखा, लेकिन उन्होंने फार्म सी भरने सहित जरूरी नियमों और पुलिस को उसके रहने की सूचना नहीं दी।”
अधिकारी ने कहा, “कुवाहरा के पास सभी वैध जरूरी दस्तावेज हैं, इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनके पास भारत में 4 अक्टूबर, 2017 तक रुकने का वैध वीजा है।”
dharmpath.com dharmpath